Posts

Showing posts from September, 2019

अदृश्य कलाकार!!

आसमान की क्षितिज में पश्चिम की ओर है नजर दौड़ाया क्या आकर्षक क्या अद्भुत  सुंदर सा है रंगों का माया । है कलाकार यह कौन? जिसने अद्भुत कला बनाया आसमान के कैनवस पर अपना अनुभव है बिखराया । हर शाम को अद्भुत कला प्रदर्शन तरह तरह जोहर है दिखलाया बिना रंगों के बिना ब्रश के  कैसे यह सब हो पाया। अद्भुत अदृश्य कलाकार  कहां बैठ  सब बनाया रोज-रोज की कलाकृतियों से  संपूर्ण विश्व है  रंगमय बनाया । प्रकृति का  अद्भुत सौंदर्य क्षितिज क्षितिज पर  बिखराया। मै तो तेरा अंश मात्र ही इस कैनवस पर भर पाया।