अदृश्य कलाकार!!


आसमान की क्षितिज में
पश्चिम की ओर है नजर दौड़ाया
क्या आकर्षक क्या अद्भुत
 सुंदर सा है रंगों का माया ।

है कलाकार यह कौन?
जिसने अद्भुत कला बनाया
आसमान के कैनवस पर
अपना अनुभव है बिखराया ।

हर शाम को अद्भुत कला प्रदर्शन
तरह तरह जोहर है दिखलाया
बिना रंगों के बिना ब्रश के
 कैसे यह सब हो पाया।

अद्भुत अदृश्य कलाकार
 कहां बैठ  सब बनाया
रोज-रोज की कलाकृतियों से
 संपूर्ण विश्व है  रंगमय बनाया ।

प्रकृति का  अद्भुत सौंदर्य
क्षितिज क्षितिज पर  बिखराया।
मै तो तेरा अंश मात्र ही
इस कैनवस पर भर पाया।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

jiya😀

Vrindavan A uncertain Road Bike trip & Invitaion of Shri Bankey Bihari ji!!(14th feb)