अदृश्य कलाकार!!
आसमान की क्षितिज में
पश्चिम की ओर है नजर दौड़ाया
क्या आकर्षक क्या अद्भुत
सुंदर सा है रंगों का माया ।
है कलाकार यह कौन?
जिसने अद्भुत कला बनाया
आसमान के कैनवस पर
अपना अनुभव है बिखराया ।
हर शाम को अद्भुत कला प्रदर्शन
तरह तरह जोहर है दिखलाया
बिना रंगों के बिना ब्रश के
कैसे यह सब हो पाया।
अद्भुत अदृश्य कलाकार
कहां बैठ सब बनाया
रोज-रोज की कलाकृतियों से
संपूर्ण विश्व है रंगमय बनाया ।
प्रकृति का अद्भुत सौंदर्य
क्षितिज क्षितिज पर बिखराया।
मै तो तेरा अंश मात्र ही
इस कैनवस पर भर पाया।
Wahhhhh!!
ReplyDeleteThanks man☺️☺️
ReplyDelete